फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fever

बुखार से एक और किशोरी की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fever
बुखार से एक और किशोरी की गई जान
विज्ञापन

बुलंदशहर/नरसेना। जिले में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को नरसेना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या चार हो गई हैं। इनमें सभी किशोर हैं। हालांकि विभाग की जांच में मौत का आंकड़ा शून्य है। खुर्जा के त्योर बुजुर्ग गांव में इस साल भी बुखार का प्रकोप फैला है। हर घर में बुखार के मरीज हैं।
नरसेना क्षेत्र के गांव मवई निवासी प्रकाश की 12 वर्षीय पुत्री पूजा पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। जिसका परिजनों द्वारा गांव में ही उपचार कराया जा रहा था। बुधवार को स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों उसे नोएडा कैलाश हॉस्पिटल ले गए, वहां बुधवार रात किशोरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अब तक चार किशोर-किशोरियों की हो चुकी है मौत
जिले के अहार क्षेत्र में 23 अगस्त को 13 वर्षीय किशोरी रिंकी की बुखार से मौत हो गई थी। इसके बाद नरसेना क्षेत्र के गांव हसनगढ़ी निवासी 11 वर्षीय पलक की उपचार के अभाव में बुखार से मौत हो गई तो अरनियां क्षेत्र में 27 अगस्त को झोलाछाप द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने पर 15 वर्षीय दीपांशु की बुखार से मौत हो गई। अब नरसेना में 12 वर्षीय पूजा की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योर बुजुर्ग में पिछले साल 25 लोगों की हुई थी मौत
छतारी। क्षेत्र के त्योर बुजुर्ग गांव को इस साल फिर से बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है। गांव में कोई ऐसा परिवार नहीं बचा है, जिसके घर का कोई न कोई सदस्य बीमार न हो। पिछले साल गांव में मानसून के बाद बुखार से 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
अब फिर से गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोई एहतियाती उपाय नहीं किए। गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के भर्ती करने की सुविधा नहीं है। मरीजों को लंबी दूरी तय कर दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। न तो स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही जिला प्रशासन। पिछले साल गांव में बुखार के प्रकोप से तीन महीने में 25 से अधिक लोगों की जान गई थी। मरने वालों में दो साल के मासूम से लेकर 70 तक थे।
यह लोग हैं बीमार
गांव में रहने वाले राजेश (55), मनजीत (18), रितिक (11), धर्मेंद्र (30), भास्कर शर्मा (48), गौरी (32), खुशी(13), राहुल, सुनिता, सर्वेश आदि समेत 50 से अधिक लोग बीमार पड़े है। कुछ मरीज अन्य स्थानों पर अपना उपचार करवा रहे हैं।
बोले लोग
नहीं हो रही गांव में फॉगिंग
बारिश के बाद गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। अभी तक दवा के छिड़काव और फॉगिंग की व्यवस्था नहीं हुई। मच्छरों का डंक लोगों को परेशान कर रहा है। - पीयूष चौहान
परिवार के सभी लोग बीमार
शुरुआत में पत्नी को बुखार आया था। इसके बाद बच्चे भी बुखार की चपेट में आ गए। अब तीन दिन से मुझे भी बुखार के लक्षण के साथ शारीरिक कमजोरी की शिकायत हो रही है। - निर्देश शर्मा, ग्रामीण

बुखार से मौत की जानकारी के लिए टीम को गांव में भेजा जाएगा। अभी तक किसी की भी मौत बुखार से होने की पुष्टि नहीं हुई है। बचाव के लिए टीमों को लगाया गया है जो गांव-गांव जाकर शिविर लगा रही हैं। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed