{"_id":"61968f1cbb939e3cb517e0f3","slug":"fever-bulandshahr-news-gbd229581035","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक और युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से एक और युवक की मौत
बुगरासी। क्षेत्र के अधिकांश गांव में बुखार का प्रकोप अभी भी बना हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह गांव बुकलाना निवासी एक युवक की बुखार से मौत हो गई। बताया जाता है कि गांव बुकलाना निवासी राजकुमार पुत्र राम सिंह को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। राजकुमार को पहले गांव में ही एक झोलाछाप को दिखाया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजनों द्वारा पांच दिन पूर्व मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पिछले पांच दिन से राजकुमार का इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह राजकुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राजकुमार तांगा चला अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। राजकुमार के दो बेटी तथा दो बेटे हैं। इसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। राजकुमार की मौत से परिवार के समक्ष अब रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है।
सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी करने के साथ गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाएगा।