फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fever

दो में डेंगू की पुष्टि, वायरल के 357 मरीज और मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
fever
दो में डेंगू की पुष्टि, वायरल के 357 मरीज और मिले
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को किशोरी समेत दो लोगों में एनएस-1 किट से जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में 1440 मरीजों ने इलाज करवाया। इनमें 357 मरीज वायरल बुखार के थे।
मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। सीएचसी/पीएचसी पर उपचार की व्यवस्था होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र से लोग जिला अस्पताल तक की दौड़ लगा रहे हैं। जिला अस्पताल में डेंगू से मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीजों की प्रतिदिन एनएस-1 किट से जांच की जा रही है। मंगलवार को सदर ब्लॉक क्षेत्र निवासी एक किशोरी और खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी एक युवक एनएस-1 किट से जांच में पॉजिटिव आए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बीके श्रीवास्तव ने बताया कि सदर ब्लॉक क्षेत्र निवासी किशोरी एनएस-1 किट से पॉजिटिव आने पर आईजीएम के लिए सैंपल लिया गया जो निगेटिव आया है। फिलहाल किशोरी का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। खुर्जा नगर निवासी युवक स्वस्थ है और हल्का बुखार होने पर जांच कराने के लिए पहुंचा था। टीम उससे लगातार संपर्क में है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को पंजीकरण से लेकर चिकित्सकों के कक्ष में लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

प्रतिदिन बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वायरल की चपेट में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। बदलते मौसम में चर्म रोग, नेत्र रोग और अन्य समस्याओं से पीड़ित लोग प्रतिदिन आ रहे हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एमपी सिंह, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed