{"_id":"613e3a748ebc3e1e655bfbbf","slug":"fever-bulandshahr-news-gbd225782928","type":"story","status":"publish","title_hn":"65,699 घरों का हुआ सर्वे, 258 लोग मिले बुखार से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65,699 घरों का हुआ सर्वे, 258 लोग मिले बुखार से पीड़ित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
65,699 घरों का हुआ सर्वे, 258 लोग मिले बुखार से पीड़ित
बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर सर्वे कर बुखार से पीड़ितों की पहचान की जा रही है। रविवार को 1416 टीम द्वारा गांव-गांव में अभियान चलाया गया। इस दौरान 65,699 घरों का सर्वे कर प्रत्येक सदस्य के बारे में जानकारी ली गई। एसीएमओ और नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कुल 1416 टीम सर्वे में जुटी हुई हैं। प्रत्येक टीम को 50-50 घरों के सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को टीम द्वारा 65,699 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान 258 लोग बुखार से पीड़ित मिले। इन्हें दवा की किट दी गई है। वहीं, लार्वा की खोज में टीम रविवार को भी जुटी रही। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बीके श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कई दिनों से टीम द्वारा लार्वा की खोज की जा रही है। अब प्रत्येक रविवार को विभागीय कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। रविवार को कर्मियों द्वारा रैली निकालकर लोगों को मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। संवाद
रविवार को नहीं मिला कोई संक्रमित
बुलंदशहर। जनपद दो दिन पूर्व कोरोना से मुक्त हो गया था। इसके बाद किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार रविवार को एंटीजन किट और आरटीपीसीआर सैंपल लेकर करीब 1500 लोगों की जांच की गई। जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जिले में सक्रिय केस शून्य हैं। रविवार को किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। संवाद