फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fetal sex test busted in Bhatauna, nine taken into custody

Bulandshahar News: भटौना में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, नौ लिए हिरासत में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Fetal sex test busted in Bhatauna, nine taken into custody
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुलावठी।
हरियाणा राज्य के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार शाम गुलावठी क्षेत्र के गांव भटौना में एक मकान में लिंग जांच करने के मामले का भंडाफोड़ किया। टीम ने पुलिस की मदद से मौके से सात महिलाएं और मकान मालिक समेत नौ लोगों को हिरासत में लिया, जबकि मुख्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। वहीं, टीम ने मौके से एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद कर छह से अधिक मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पीसीएनडीटी बुलंदशहर के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि हरियाणा की महिलाओं के लिंग जांच के लिए हापुड़ और गुलावठी में लाया जा रहा है। सूचना सही मिलने पर टीम द्वारा एक गर्भवती महिला को नकली ग्राहक बनाकर जांच के लिए पहले हापुड़ भेजा। वहां नकली ग्राहक दलाल के संपर्क में आई और दलाल द्वारा गुलावठी क्षेत्र के गांव भटौना में भेज दिया गया। भटौना गांव में गर्भवती महिला को एक घर में ले जाकर उसकी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच की। इसी दौरान हरियाणा के झज्जर पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को देखते ही मुख्य आरोपी दीवार कूदकर भागने में सफल रहा। इस दौरान टीम ने मौके से सात महिलाएं, मकान मालिक समेत नौ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, मौके से पोर्टेबल मशीन भी बरामद की है।

25 से 35 हजार रुपये में करते है अल्ट्रासाउंड
हरियाणा से गुलावठी आई नकली महिला ग्राहक ने बताया कि हापुड़ में दलाल से 25 हजार रुपये में लिंग जांच कराने का सौदा हुआ। दलाल द्वारा बताया गया कि वह इस कार्य के लिए करीब 35 हजार रुपये तक लेते हैं। जिससे 25 हजार रुपये तक में सौदा तय हो जाता था।
विज्ञापन


लिंग जांच कराने के लिए पहुंची थी आठ महिलाएं
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार भटौना गांव में काफी समय से भ्रूण लिंग जांच का कार्य किया जा रहा था। हरियाणा की टीम द्वारा मौके से पकड़ी गई महिलाओं में पांच गर्भवती महिलाएं है। ये सभी महिलाएं लिंग जांच कराने के लिए आई थी। फिलहाल सभी महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र का मोह खींच लाया यहां
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पकड़ी गई महिलाओं में एक गर्भवती महिला ने छोड़ने की मांग की। बताया कि उसने पुत्र पैदा होने के लिए दवा खाई थी, जिसके चलते वह अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आई। पुत्र का मोह नहीं होता तो यहां नही आती। मुझे माफ कर के छोड़ दिया जाए।

छह माह में दूसरी बार भटौना में पकड़ा भ्रूण लिंग जांच भटौना गांव में पोर्टेबल मशीन से भ्रूण लिंग जांच करने का इससे पूर्व भी मामला सामने आ चुका है। पूर्व में हरियाणा राज्य और जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एक मकान में लिंग जांच करने का खुलासा किया गया। उस दौरान भी पोर्टेबल मशीन बरामद कर ली गई। वहीं, इससे पूर्व भटौना गांव में एक वैन में पोर्टेबल मशीन से लिंग जांच का खुलासा किया गया। साथ ही गुलावठी नगर के मोहल्ला विकास कालोनी स्थित एक फौजी के मकान में और मोहल्ला रामनगर स्थित एक मकान में लिंग जांच का खुलासा हो चुका है। इसके बाद भी क्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच की जा रही है।

लिंग जांच करवाने वालों को भी जाना पड़ सकता है जेल
लिंग परीक्षण करने के साथ ही करवाने वाले पर भी कार्रवाई का प्रावधान है। गर्भपात से पहले पकड़े जाने पर तीन साल कैद और दस हजार से एक लाख रुपये तक जुर्माना के प्रावधान है। इसके अलावा गर्भपात कराने के बाद पुलिस धारा 313 के तहत केस दर्ज कर सकती है, अगर गर्भवती के मर्जी के बिना गर्भपात कराया गया है, तो आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

बुलंदशहर में भी चल रहा लिंग जांच का खेल
देहात क्षेत्रों के अलावा बुलंदशहर नगर के कुछ क्लीनिक और नर्सिंग होम संचालकों द्वारा अल्ट्रासांउड सेंटर संचालक से साठगांठ कर समय-समय पर भ्रूण में लिंग जांच कराई जा रही है। इसकी समय-समय पर विभाग को शिकायत मिलती रहती है लेकिन अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं लेते और नकली ग्राहक तैयार करने में विफल होने का दावा करते हुए कार्रवाई करने से बच जाते हैं। लोगों का आरोप है कि जिला महिला अस्पताल से भी प्रतिदिन एक-दो गर्भवती महिलाओं को लिंग जांच के लिए दूसरे वाहन पर बैठा कर भेजा जाता है।


सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि झज्जर से एक टीम ने भटौना आई थी, जो डिकोय (मिथ्या ग्राहक) को साथ लेकर आई। डिकोय के पीछे-पीछे टीम चलती रही, दलाल द्वारा महिला को भटौना ले आई। यहां लिंग जांच करते हुए हरियाणा की टीम द्वारा सात महिलाएं व दो लोगों को पकड़ लिया गया। इन सभी को पुलिस की सुपुर्दगी में देते हुए तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed