फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Female worker dies after slipping and getting caught in the machine.

Bulandshahar News: पैर फिसलने से मशीन की चपेट में आने से महिला कर्मी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित डेल्टन माइन एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। माइक्रो सिलिका बनाने वाली फैक्टरी में काम के दौरान पैर फिसलने से एक महिला कर्मचारी मशीन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और आर्थिक सहायता की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छतारी क्षेत्र के गांव बदरखा सिरवास निवासी महेंद्र ने बताया कि उनकी बहन रेखा (40) सिकंदराबाद के मोहल्ला पक्का बाग में किराये के मकान में अपने चार बच्चों के साथ रहती थीं। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वह पिछले कई वर्षों से डेल्टन माइन एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत थीं।
विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार को ड्यूटी के दौरान रेखा मशीन पर काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह मशीन की चपेट में आ गईं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर परिजन फैक्टरी पहुंचे और प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने मृतका के चार बच्चों के भविष्य को देखते हुए आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। आवश्यक कार्रवाई और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बच्चों के सिर से उठा मां का साया

महेंद्र ने बताया कि रेखा के पति का कई वर्ष पहले निधन हो चुका था। पति की मौत के बाद वह मजदूरी कर अपने चार बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। पहले ही बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका था और अब मां की असमय मौत से वे पूरी तरह अनाथ जैसे हो गए हैं। रेखा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों को बच्चों के भविष्य, उनकी शिक्षा और पालन-पोषण की चिंता सता रही है।


कोट
कार्यस्थल पर पैर फिसलने से महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - दीपक कुमार तिवारी, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed