फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fed up with harassment, woman warns of suicide

Bulandshahar News: उत्पीड़न से तंग महिला ने दी आत्महत्या करने की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fed up with harassment, woman warns of suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी पति, सास समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


नगर के मोहल्ला राधा नगर निवासी नम्रता ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उनके पति मनीष, सास कांता देवी, जेठ विकास, जेठानी सुनीता, ननद सरला शादी के बाद से दहेज के लिए परेशान करते हैं। 20 अप्रैल को दहेज की मांग को लेकर आरोपियों ने उन्हें पीटा और मारपीट करते हुए जेवरात व अन्य सामान अपने पास रख लिया और उन्हें घर से निकाल दिया। जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रहीं हैं। ऐसे में वह अपना और अपने बच्चों का भरण-पोषण करने में असमर्थ है। आय का कोई साधन न होने और रहने के लिए मकान न होने के चलते वह काफी परेशान हैं। महिला ने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला और आरोपियों की प्रताड़ना जारी रही तो वह आत्महत्या के लिए मजबूर होंगी। एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed