फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fazal won in 50 meter race

Bulandshahar News: 50 मीटर दौड़ में फजल ने मारी बाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fazal won in 50 meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुगरासी। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता कराई गई। शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य एवं मुख्य अतिथि शेर सिंह ने किया।
शेर सिंह ने कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खेलों का आयोजन समय-समय पर बहुत जरूरी है। इसमें रवानी कटीरी न्याय पंचायत के सात गांव बुगरासी, रवानी कटीरी, बुकलाना, हयातपुरा, रूखी, भगवानपुर व सुलैला के नौ स्कूलों के प्राथमिक और उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में बुगरासी नंबर दो के फजल तथा बालिका वर्ग के इसी स्कूल के जारा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के दक्ष तथा बालिका वर्ग में बुगरासी नंबर दो की सारा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के शिवम व बालिका वर्ग में रवानी कटीरी की उमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के शिवम व बालिका वर्ग में रवानी कटीरी की उमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर लंबी कूद बालक वर्ग में बुगरासी दो नंबर के फजल व बालिका वर्ग में इसी स्कूल की जारा ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद जूनियर बालक व बालिका वर्ग में रवानी कटीरी के योगेश व उमा पहले स्थान पर रहे। गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग में रवानी कटीरी के गौरव ने पहला स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्राथमिक में बुगरासी नंबर एक व जूनियर में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुलैला की टीम विजयी रही। कबड्डी प्राथमिक में भगवानपुर व कबड्डी जूनियर में सुलैला ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

ऊंची कूद जूनियर बालक वर्ग में रवानी कटीरी के यश व बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की राखी ने पहला स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। खेलों में अलग-अलग विद्यालय के शिवकुमार, अनेज शर्मा, अमरीश कुमार, सुनीता रानी, मोहिनी, धारा सिंह, अनूप सिंह व प्रदीप कुमार का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed