{"_id":"6a205bec4e321ff420014ebc","slug":"fathers-cricket-academy-defeated-greenfield-by-28-runs-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-156338-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फादर्स क्रिकेट एकेडमी ने 28 रन से ग्रीनफील्ड टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फादर्स क्रिकेट एकेडमी ने 28 रन से ग्रीनफील्ड टीम को हराया
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। संवाद
बुलंदशहर। डीएम रोड स्थित खालसा क्रिकेट एकेडमी पर अंडर-12 जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पांचवां मैच खेला गया। मैच ग्रीनफील्ड बुलंदशहर व फादर्स क्रिकेट एकेडमी सिकंदराबाद की टीम के बीच हुआ। फादर्स क्रिकेट एकेडमी सिकंदराबाद की टीम ने यह मैच 28 रन से जीत लिया।
अंडर-12 जूनियर प्रीमियर लीग के पांचवें दिन मुख्य अतिथि सुनील चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। ग्रीनफील्ड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। फादर्स क्रिकेट टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 336 रन बनाए। हिमांशु सैनी ने सर्वाधिक 76 रन, मितांश नागर ने 75 रन, देवांश ने 70, अब्दुल रहमान ने 38 व युवराज सैनी ने 18 रनों का योगदान दिया।
ग्रीनफील्ड के गेंदबाज बंकू ने तीन विकेट, करन ने दो विकेट और रिहान सैफी श्रेष्ठ व इब्राहिम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीनफील्ड एकेडमी की टीम 308 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। असद ने सर्वाधिक 81 रन, करण ने 50, बंकू ने 48, मृगांक त्यागी ने 31 और रिहान सैफी ने 19 रनों को योगदान दिया। फादर्स क्रिकेट टीम के गेंदबाज दक्ष अधाना, हिमांशु सैनी, वंश गुप्ता ने दो-दो विकेट व अब्दुल रहमान, देवांश चितांशु ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि फादर्स क्रिकेट एकेडमी के हिमांशु सैनी को मैन ऑफ द मैच व ग्रीनफील्ड के बंकू को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान अंपायर की भूमिका हिमांशु वशिष्ठ व शुभ तोमर रहे। स्कोरर आस्था गर्ग रहीं।