{"_id":"64971e0ee4f9d52d4708af26","slug":"father-son-killed-in-road-accident-wife-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-657-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जहांगीराबाद।
कोतवाली क्षेत्र के गांव करैथा स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के पास पिकअप ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि, बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खानपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरावली निवासी चंद्रपाल सिंह (35) शनिवार दोपहर अपनी पत्नी गजना और सात वर्षीय बेटे अभियांश के साथ बाइक से गर का सामान लेने जहांगीराबाद जा रहे थे। जहांगीराबाद के करेथा डिग्री कॉलेज के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चंद्रपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, उनकी पत्नी गजना और बेटे अभियांश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने हादसे की सूचना जहांगीराबाद पुलिस को दी। पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर घायल मां बेटे को जिला अस्पताल भिजवाया और मृतक चंद्रपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल से दोनों मां बेटे को मेरठ हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने अभियांश को भी मृत घोषित कर दिया। जबकि, गजना की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
गांव में पसरा मातम, नहीं जले चूल्हे
ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रपाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। गत बृहस्पतिवार को ही वह गांव आया था। वह घर का सामान लेने जा रहा था। हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
एसपी देहात बीबी चौरसिया ने कहा कि हादसे में पिता-पुत्र की मौत हुई है, महिला को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।