फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Father-in-law had killed his son-in-law by poisoning him, arrested

Bulandshahar News: ससुर ने जहर देकर की थी दामाद की हत्या, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
छतारी। बेटी से मारपीट करने की बात से परेशान होकर आरोपी ने अपने दामाद जयवीर को जहर देकर और मारपीट कर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने बुधवार रात को दामाद की हत्या के आरोप में ससुर को गिरफ्तार किया और मामले का खुलासा किया। तीन जुलाई की रात को सुल्तानपुर बिलौनी गांव के जंगलों में राजवीर का शव मिला था।
विज्ञापन


सीओ डिबाई शोभित कुमार ने बताया कि तीन जुलाई की रात को सुल्तानपुर बिलौनी गांव के जंगलों में एक शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसमें शव की शिनाख्त जयवीर (30) निवासी अकरबास गांव, थाना डिबाई के रूप में हुई। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि जयवीर और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी के चलते वह अतरौली थाना क्षेत्र स्थित काजिमाबाद में अपने मायके रहने चली गई। एक जुलाई को जयवीर अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया। जहां दोनों के बीच अनबन चल रही थी। बेटी से विवाद रहने और मारपीट की बात सुनकर पिता सीताराम बर्दाश्त नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उसने अपने दामाद के साथ मारपीट की और किसी तरह जहर खिला दिया। इसके बाद शव को छतारी थाना क्षेत्र में छोड़कर चले गए। इसमें जयवीर के पिता ने तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच की और आरोपी ससुर की तलाश शुरू कर दी।

बुधवार को पुलिस टीम की ओर से कंदौली गांव में दबिश दी गई, जहां से आरोपी सीताराम को गिरफ्तार किया गया। बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed