फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Father and step grandfather strangled the girl, thought she was dead and set her on fire

Bulandshahar News: पिता और सौतेले नाना ने किशोरी का गला दबाया, मरा समझकर लगा दी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Father and step grandfather strangled the girl, thought she was dead and set her on fire
अनूपशहर से  किशोरी की गला दबाकर हत्या का प्रयास करने के आरोपी पिता व नाना।
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता व सौतेले नाना ने किशोरी को गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की। बाद में आरोपियों ने उसे मरा समझकर मस्तराम घाट के पास लाकर जला दिया। आग लगने से जलने पर किशोरी को होश आया और उसने शोर मचा दिया। पास में ही मौजूद मस्तराम घाट के चौकीदार ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के चाचा समीर खान ने बताया कि उनकी भाभी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उनके भाई ने लोहारी, गढ़ रोड हापुड़ निवासी महिला से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से उनकी भतीजी सौतेली मां के साथ लोहारी में रह रही थी। किशोरी का पिता रियासत व सौतेला नाना रफ्फो किशोरी की काफी समय से हत्या करने के प्रयास में थे। आरोपी भतीजी को मारने की नीयत से हापुड़ से मस्तराम गंगा घाट ले आए। उक्त दोनों आरोपियों ने किशोरी को मारने की नीयत से पहले गला दबा दिया। बाद में उसे मरा समझकर जंगल में फेंक कर किशोरी को आग लगा दी। इससे उसके पैर बुरी तरह जल गए। होश में आने पर किशोरी के शोर पर घाट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उसे बचाया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत तो देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। साथ ही तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 109 के तहत दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


प्रेम संबंधों के शक में की वारदात

पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता एवं नाना ने बताया कि किशोरी के प्रेम संबंधों के शक में उनके द्वारा हत्या का प्रयास किया गया। वहीं, दूसरी ओर यदि पुलिस मौके पर पहुंचकर किशोरी को अस्पताल में भर्ती न कराती तो कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






किशोरी के चाचा की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता रियासत व नाना रफ्फो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अब खतरे से बाहर है। - अनूप सिंह, सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed