फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Father and maternal aunt accused of harassment over love marriage.

Bulandshahar News: प्रेम विवाह करने पर पिता, मामी पर प्रताड़ित करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। युवती ने प्रेम विवाह करने पर पिता और मामी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास प्रथम निवासी पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया कि 20 मई 2023 को आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। इस शादी से उसके पिता और मामी बेहद नाराज हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पिता और मामी उसे डराते-धमकाते आ रहे हैं। 20 जुलाई को पिता और मामी ने अपनी फेसबुक आईडी पर उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। आरोप लगाया कि पोस्ट में उसका संपर्क नंबर डालकर अभद्र और अपमानजनक बातें लिखीं।
विज्ञापन

25 जुलाई को भी सोशल मीडिया के जरिए उसके पति को गालियां व धमकी दी । 26 जुलाई की सुबह फोन कर पिता और मामी ने जान से मारने की धमकी दी। बताया कि परिजनों की धमकियों की कॉल रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट उसके पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed