फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Father alleges murder of daughter for dowry

Bulandshahar News: पिता ने लगाया दहेज की खातिर पुत्री की हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Father alleges murder of daughter for dowry
सिकंदराबाद। घर में आग से झुलसी विवाहिता की मौत के मामले में पिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को विवाहिता आग से गंभीर से झुलस गई थी। उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गांव किर्रा थाना खुर्जा देहात निवासी ब्रह्म सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पूजा की शादी 11 जुलाई 2019 में चोला क्षेत्र के गांव कादिलपुर निवासी अजीत के साथ की थी। पति, सास चमेली देवी, जेठ सुमित और देवर सुरजीत दहेज में बाइक और तीन लाख रुपये की नकदी के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। इस बीच उनकी पुत्री ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुरालियों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। आरोप है कि शनिवार की शाम अजीत ने उनके पुत्र अंकुश को फोन कर बताया कि उनकी बहन पूजा ने आग लगा ली है, उसकी हालत गंभीर है। हम उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर उनके पुत्र शिव कुमार, राहुल बुलंदशहर अस्पताल पहुंचे। वहां से पूजा को सफदरजंग दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि अजीत और उसके परिवार के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पूजा की जलाकर हत्या की है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पति अजीत, सास चमेली देवी,जेठ सुमित और देवर सुरजीत के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed