फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers will not leave Collectorate until dues pay

बकाया भुगतान होने तक कलक्ट्रेट नहीं छोड़ेंगे किसान

Sat, 31 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 31 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers will not leave Collectorate until dues pay
कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : ब्यूरो

दो शुगर मिलों पर गन्ने का बकाया भुगतान करवाने, किसानों के काटे जा रहे बिजली कनेक्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे किसान दूसरे दिन शनिवार को भी डटे रहे। किसानों की चेतावनी है कि जब तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होता, तब तक वह धरना जारी रखेंगे।

विज्ञापन


रविवार को प्रशासन का पुतला जलाएंगे और जरूरत पड़ने पर डीएसओ कार्यालय पर तालाबंदी भी करेंगे। भाकियू के प्रदेश सचिव और मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसान अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर खुले आसमान के नीचे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड होते हुए भी जिला प्रशासन किसानों की सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि ब्रजनाथपुर और सिमभावली चीनी मिल पर किसानों का पिछले दो वर्ष का 21 करोड़ रुपये गन्ने का बकाया है। वहीं किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं और गन्ना की पर्ची नहीं बनाई जा रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष सतीश चौधरी और जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव जगतवीर सिंह चौधरी ने कहा कि आज प्रशासन का पुतला दहन होगा। धरने की अध्यक्षता चौधरी श्यौराज सिंह ने की जबकि संचालन इस्लामुद्दीन खां ने किया।


इंदू भूषण त्यागी, जगतवीर सिंह, शैलेंद्र आर्य, पंकज, अनुज शर्मा, देवीशरन सिंह, पहलवान सुखवीर सिंह, दीपू सिरोही, गजेंद्र चौधरी, डॉ. हरकेश राघव, लोकेश प्रधान, प्रहलाद प्रधान मौसमगढ़ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed