{"_id":"57e17a5d4f1c1b1539a826b1","slug":"farmers-were-in-favor-of-the-bjp-district-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के पक्ष में आए भाजपा जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के पक्ष में आए भाजपा जिलाध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर में अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे और फसलों पर जेसीबी चलाने के विरोध में मैना मौजपुर गांव में किसानों का धरना 15वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को समर्थन दिया। साथ ही जिलाध्यक्ष ने किसानों को जल्द मुआवजे के निस्तारण का भी आश्वासन दिया है।
धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि शासन और प्रशासन के रुख को देख कर यही लगता है कि वह किसानों का हित नहीं चाहता। इस मामले में वह तरफ चुप्पी साधे हुए है। किसानों ने कहा कि वह अपने हक के लिए अंतिम सांस तक लडे़गें। मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हिंमाशु मित्तल ने किसानों का दर्द साझा किया।
विज्ञापन
उन्होनें मुआवजे के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा किसानों की हमदर्द है। इस लड़ाई में भी वह उनके साथ हैं। किसानों के साथ जो मदद उनसे चाहिए उसके लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे। धरने में लखपत सिंह, मेघराज, लटूर, सुग्रीव सोलंकी, फूलवती, पिंकी, लता, विनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन