फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers staged strike due to non-cleaning of drains

Bulandshahar News: रजवाहों की सफाई नहीं होने पर किसानों ने दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged strike due to non-cleaning of drains
खुर्जा के सिंचाई विभाग कार्यालय पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत- स्वयं
खुर्जा। सिंचाई विभाग कार्यालय पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही रजवाहों व नालों की सफाई नहीं करने पर विरोध जताया। इसमें अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। एक्सईएन मौके पर पहुंचकर धरना समाप्त कराया और जल्द रजवाहों की सफाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष ललित तोमर ने कहा कि क्षेत्र में रजवाहा और माइनरों की सफाई नहीं हुई है। इसकी वजह से आए दिन रजवाहे कट जाते हैं। इससे किसानों की फसल जलमग्न हो जाती है और किसानों को नुकसान पहुंचता है। कार्यकर्ताओं ने रजवाहों की सफाई का कार्य नियमित रूप से कराने की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि अगर जल्द ही सुनवाई नहीं हुई, तो वह आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को दिया। इस दौरान पिंटू राघव, कोमल, हर्ष स्वरूप शर्मा, सतपाल तोमर, आशु ठाकुर, संजीत कुमार, बंटी, अशरफ, भूपेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, हरकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed