फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers staged a sit-in protest at the power house over various problems

Bulandshahar News: विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने बिजली घर पर किया धरना-प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in protest at the power house over various problems
खुर्जा के बिजली घर नंबर चार पर धरने पर बैठे किसान सभा के कार्यकर्ता । संवाद
खुर्जा। बिजली घर नंबर चार पर बुधवार को किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों को लेकर एक्सईएन सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। दोपहर को एक्सईएन ने मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष मीरपाल सिंह ने बताया कि बीते सप्ताह आंधी-बारिश के कारण कई क्षेत्र बिजली के तार व खंभे टूट गए थे। इनको अभी तक बदला नहीं गया है। अभी भी नलकूपों समेत अन्य स्थानों की विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने इसे तुरंत ठीक कराने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने खराब हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने, गांवाें में जर्जर हाईटेंशन लाइन को बदलने समेत अन्य मांगें भी रखीं। इस दौरान लखपत सिंह, युसूफ खान, दलवीर सिंह, जगजीवन, अजयपाल, रवि सिंह, प्रमोद, सतेंद्र, रामकुमार, अमर सिंह, इंद्रपाल, पप्पू, विजय सिंह, सुशील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed