फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers staged a protest to replace the transformer

Bulandshahar News: ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिकारपुर। फुंके ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग के लिए किसानों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना देकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में किसान सभा के पदाधिकारी भी शामिल हुए और अवर अभियंता को भी धरने में बैठा लिया।

किसान सभा के क्षेत्रीय सचिव जयभगवान शर्मा ने कहा कि गांव गिनोरी में पिछले 15 दिन से तीन ट्रांसफार्मर फुंके हुए हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी उन्हें नहीं बदला गया है। उन्होंने कहा कि गांव में बिजली न होने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। आटा चक्की बंद है। लोगों को आटा पिसवाने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। पशुओं को पीने के लिए पानी की समस्या गंभीर हो गई है। किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए तो अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान बच्चू सिंह, इन्शाल्लाह खां, मूलचंद त्यागी, जाकिर अली, सुभाष चंद त्यागी, वीरेन्द्र लोर, मंसूर अली, मांगेराम त्यागी, फतह मोहम्मद, निरंजन सिंह, हफीज खां, लखमी सिंह, बुंदु खां, जाहिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed