फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers protested by burning sugarcane

Bulandshahar News: किसानों ने गन्ना जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested by burning sugarcane
खुर्जा तहसील पर गन्नों की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
खुर्जा। तहसील पर शुक्रवार को भारतीय किसान चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने गन्ना जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। गन्ना मूल्य में वृद्धि करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार चंद्र प्रकाश पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 से गन्ना के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की है, जबकि लागत बढ़ रही है। ऐसे में गन्ना किसान आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस बार भी बजट में किसानों को निराश ही मिली है। हरियाणा में गन्ने का मूल्य 400 और पंजाब में 401 है, जबकि उत्तर-प्रदेश में गन्ने की रिकवरी ज्यादा है। गन्ने के रेट में बढ़ोतरी नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने गन्ना जलाया और नारेबाजी की। इस दौरान राजेंद्र फौजी, सुदेश प्रधान, अमित कुमार, विपिन, कुशल, वेदवीर, बुधपाल, मुनेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed