फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmers protest

लाठी, डंडे और गोली नहीं दबा सकते किसानों की आवाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
farmers protest
लाठी, डंडे और गोली नहीं दबा सकते किसानों की आवाज
विज्ञापन

सिकंदराबाद। केंद्र सरकार की दमनकारी नीति किसानों की आवाज को नहीं दबा सकेगी। न्याय मिलने तक कृषि कानून के खिलाफ किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। उक्त विचार किसान यूनियन के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने दिल्ली कूच से पूर्व टोल प्लाजा पर किसानों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

बृहस्पतिवार को जिलेभर के किसान कृषि आंदोलन में शामिल होने के लिए किसान यूनियन के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में ट्रैक्टर-ट्रॉली अन्य वाहनों में सवार होकर सिकंदराबाद के लुहारली स्थित टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। दिल्ली कूच से पूर्व किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन भी किया। किसानों को संबोधित करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार ने एमएसपी का मजाक बनाकर रख दिया है। कहा कि कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी है। पारित कृषि कानून किसानों को किसी प्रकार का अधिकार नहीं देता है। विवाद की स्थिति में वह न्यायालय नहीं जा सकते। मौजूदा कृषि कानून से कॉरपोरेट घराने कृषि क्षेत्र में आ जाएंगे। सरकार का नियंत्रण नहीं होने के कारण कारपोरेट घराने मनचाहे दामों पर किसानों की फसल की खरीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लाठी, डंडे, गोली के बल पर किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती। किसान अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। प्रदर्शन के चलते टोल प्लाजा पर एसडीएम रविशंकर सिंह, एसडीएम खुर्जा लवी त्रिपाठी, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ नम्रता श्रीवास्तव, कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी पुलिसबल के साथ उपस्थित रहे। इस मौके पर किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल चौधरी, मंडल सचिव कैलाश गौतम, जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी, युवा जिनाध्यक्ष शैलू आर्य, रवि जादौन, मोनू त्यागी, बिल्लू चौधरी, रामवीर गौतम, आलोक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed