{"_id":"69d14a301d1764868c0824b3","slug":"farmers-laid-siege-to-the-tehsil-over-crop-failure-and-other-demands-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-112099-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खराब फसल व अन्य मांगों को लेकर किसानों ने तहसील का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खराब फसल व अन्य मांगों को लेकर किसानों ने तहसील का किया घेराव
विज्ञापन
खुर्जा। तहसील पर बेमौसम बरसात से खराब हुई फसल व अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील का घेराव किया। प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग तहसील अधिकारियों के समक्ष रही। वहीं, संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने बताया कि बेमौसम बरसात के कारण किसानों की फसल नष्ट हो गई है। साल भर की मेहनत खराब हो गई, जिससे किसानों पर आर्थिक संकट आ गया है। ऐसे में शासन व प्रशासन को किसानों के हित के लिए कार्य करना चाहिए और खराब व नष्ट हुई फसल पर मुआवजा देना चाहिए।
साथ ही गेंहू क्रय केंद्रों की संख्या बढ़नी चाहिए, जिससे किसान अपने गेंहू को सही दाम में बेच सकें। बिजलीपुर गांव में किसानों पर जबरन जल निगम का कनेक्शन लेने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि गांव में रजवाहा भी है। पानी के लिए किसान कई बार तहसील के चक्कर लगा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की किल्लत काफी है। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को शिकायत कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कर्मवीर सिंह, राम किशन, प्रवीन, सतीश, नंदू, आलोक सिंह, नागेंद्र सिंह, ललित, हरपाल, संतू, दिनेश बोहरे, देवेंद्र मौजूद रहे।