फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers created ruckus and stopped electricity supply at Jadaul power plant

Bulandshahar News: जाड़ौल बिजलीघर पर किसानों ने हंगामा कर बंद कराई बिजली सप्लाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus and stopped electricity supply at Jadaul power plant
औरंगाबाद क्षेत्र के गांव जाड़ोल ​स्थित बिजलीघर जहां किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन। संवाद
औरंगाबाद। क्षेत्र के जाड़ौल बिजलीघर पर रविवार रात सैकड़ों किसानों ने हंगामा करते हुए करीब साढ़े तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बंद करा दी। बताया जा रहा है कि किसानों ने बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों को भी बंधक बना लिया था। पुलिस और ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर तीन बजे से जाड़ौल गांव की आपूर्ति ठप पड़ी थी। रविवार देर शाम नया केवल डालने के बाद लाइन चालू की गई तो उसमे आग लग गई। घटना से अक्रोशित सैकड़ों किसान एकत्रित होकर जाड़ौल बिजलीघर पर पहुंचे और सभी फीडरों को बंद करा दिया और कर्मचारियों को बंधक बनाते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान इरफान अली ने कहा कि छह साल से एक ही जेई बिजलीघर को चला रहा है। लोड बढ़ाने, जर्जर लाइन को बदलवाने, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए अधिकारियों को गुमराह कर रहा है। पिछले एक सप्ताह से बिजली सप्लाई की हालत बदतर है। रक्षाबंधन पर्व पर घरों में पीने के लिए पानी तक नहीं है। बिजलीघर बंद की सूचना पर पुलिस और ऊर्जा निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। पुलिस ने किसानों की उपखंड अधिकारी से फोन पर बात कराई। उपखंड अधिकारी ने दो दिन में खुद गांव आकर मौके पर सर्वे करके समस्या के समाधान की बात कही। इसके बाद किसानों ने कर्मचारियों को बंधनमुक्त किया। इस दौरान किसान सभा के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा,अजय मान चौधरी,पुनीत शर्मा,विनोद मान,अभिषेक भड़ाना, संटू शर्मा,वीर सिंह, सत्तन शर्मा,अंकित धनकड़,कपिल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


टकराव की बनी स्थिति

किसानों ने बिजलीघर पर हंगामा करते हुए बिजली सप्लाई ठप कराई तो दूसरे गांव के कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से कहासुनी हुई और टकराव की स्थिति बनी। बाद में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने शराब के नशे में धुत लोगों से अलग होकर मामले को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर में आग से मची भगदड़

स्याना। नगर के चांदपुर चुंगी के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर वाहनों का संचालन बंद हो गया। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान करीब दो घंटे तक ट्रांसफार्मर से जुड़े 100 उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed