फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers are enjoying carrot cultivation very much....

Bulandshahar News: जेब से 100 रुपये चुराने पर सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। 12 वर्षीय एक बच्ची को अपने सौतेले पिता की जेब से 100 रुपये चुराने की ऐसी सजा मिली कि बच्ची उसे जीवन भर नहीं भूल पाएगी। आरोप है कि सौतेले पिता ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब 10 वर्ष पहले झारखंड की एक महिला से शादी कर ली थी। शादी के दौरान महिला पर करीब दो वर्ष की एक बेटी भी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब पीड़िता की मां गोशाला में काम करने गई थी तो बेटी ने अपने सौतेले पिता की जेब से सौ रुपये चुरा लिए। शराब के नशे में धुत सौतेले पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता बमुश्किल अपने बाप के चंगुल से छूटकर बाहर भाग गई। इसके बाद शाम को जब पीड़िता की मां घऱ लौटी तो उसने पूरी वारदात के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि पीड़िता का मेडिकल कराया है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। मंगलवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन




----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed