{"_id":"682e0a9b184ef6d8ff010f64","slug":"farmer-who-went-to-the-tubewell-died-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-134318-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्यूबवेल पर गए किसान की मौत, छत से गिरने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्यूबवेल पर गए किसान की मौत, छत से गिरने की आशंका
विज्ञापन
अहमदगढ़ के गांव भटपुरा में मृतक बिल्लू के घर विलाप करते परिजन। संवाद
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा में खेत गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार सुबह जब परिजन ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां किसान का शव मिला। परिजनों के अनुसार रात में छत से गिरने के कारण किसान नवरत्न उर्फ बिल्लू की मौत हुई। उन्होंने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा गांव निवासी किसान चंद्रपाल मीणा ने बताया कि उनका पुत्र नवरत्न उर्फ बिल्लू (28) मंगलवार शाम को घर से ट्यूबवेल पर गया था। वह प्रतिदिन घर से रात को ट्यूबवेल की छत पर जाकर सोता था। अगले दिन सुबह घर आ जाता था। बुधवार को वह घर नहीं आया तो चिंता हुई। जब वह खेत पर बने ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां बिल्लू अचेतावस्था में पड़ा था।
परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पिता चंद्रपाल मीणा ने कहा कि देर रात छत से गिरकर बिल्लू की मृत्यु हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शुरुआती जांच में युवक की ट्यूबवेल की छत से गिरकर मौत सामने आया है।