फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer sleeping on tube well murdered with sharp weapon

Bulandshahar News: ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Farmer sleeping on tube well murdered with sharp weapon
अहमदगढ़ से मृतक किसान हरवीर सिंह का फाइल फोटो।
अहमदगढ़। गांव पापड़ी में ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह आठ बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने ट्यूबवेल पर जाकर देखा। खून से लथपथ किसान का शव चारपाई पर पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इन्कार किया है।
विज्ञापन


गांव गांव पापड़ी निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उनके भाई हरवीर (55) खेतों पर पानी लगाने के लिए शनिवार रात को ट्यूबवेल पर गए थे। इसके बाद रविवार सुबह आठ बजे तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन मौके पर पहुंचे तो उनका शव चारपाई पर पड़ा था। चेहरे, सिर व गर्दन पर गहरे घाव थे। हत्या की सूचना पर पुलिस के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन हत्या में प्रयुक्त कोई भी हथियार मौके से बरामद नहीं हुआ। परिजनों व ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई लेकिन कोई रंजिश का मामला सामने नहीं आय़ा। जिसके चलते पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक हरवीर की पत्नी की करीब 15 साल पहले ही मौत हो चुकी है। उनका बेटा अन्य जिले में नौकरी करता है। घर पर वह अपनी पुत्रवधू और पौत्र के साथ अकेले रहते थे। हत्या की वारदात के बाद ग्रामीण भी कुछ खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। देर शाम तक मामले में पीड़ित परिजनों की ओर से शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

वारदात के खुलासे के लिए पुलिस अब कॉल डिटेल समेत अन्य तथ्यों के आधार पर जांच करने में लगी है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों से पुलिस को कुछ तथ्य मिले हैं। जिनके आधार पर पुलिस जल्द ही वारदात के खुलासे का दावा कर रही है। हालांकि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं देने के चलते पुलिस पारिवारिक विवाद के एंगल पर भी जांच कर रही है।






वारदात में अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। विभिन्न बिंदुओं के आधार पर जांच की जा रही है, हालांकि परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। वारदात के खुलासे के लिए टीम को जांच के निर्देश दिए हैं। - शोभित कुमार, सीओ, शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed