फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer killed by hitting his head in Kakod, Bulandshahr

Bulandshahr: सिर पर वार कर किसान की हत्या, खेत में लहूलुहान मिला शव; हत्यारे की तलाश में पुलिस

Fri, 12 Jul 2024 02:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 Jul 2024 02:01 PM IST
सार

बुलंदशहर के ककोड़ क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ गजन का गांव के ही खेत में लहूलुहान हालत में शव मिला। उसके चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।

विज्ञापन
Farmer killed by hitting his head in Kakod, Bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के ककोड़ क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ गजन का गांव के ही खेत में लहूलुहान हालत में शव मिला। उसके चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। सूचना पर सीओ पूर्णिमा सिंह, इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 परिजनों ने बताया कि गजेंद्र गुरुवार की शाम घर से खेतों पर जाने के लिए कह कर गया था। इसके बाद रात में वह वापस नहीं लौटा। खेत पर पानी लगाने की सोचते हुए परिजनों ने भी उसकी तलाश नहीं की। सुबह जब गांव के लोग खेतों में काम करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने खेत में गजेंद्र का शव पड़ा देखा। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि गजेंद्र के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल के आसपास हत्या में प्रयुक्त किसी भी प्रकार की कोई हथियार नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed