फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer kidnapped, beaten, sent home in a taxi

Bulandshahar News: किसान को अगवा कर पीटा, टैक्सी में बैठाकर भेजा घर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कार सवारों ने किसान को अगवा कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद किसान को टैक्सी में बैठाकर घर भेज दिया। मारपीट में किसान को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी हरिओम ने बताया कि उनके पिता राकेश सैनी (65वर्ष) खेतीबाड़ी करते हैं। सोमवार की शाम वह सिरोधन रोड स्थित अपने खेतों पर गए थे। इसी दौरान वहां पहुंचे कार सवार तीन युवकों ने उन्हें प्लाॅट दिखाने के बहाने से बुलाया और अगवा कर ले गए। जानकारी होने पर उन्होंने कोतवाली में अपहरण की तहरीर दी। पुलिस उन्हें किसी मामले में नोएडा पुलिस द्वारा ले जाने की बात कहती रही।
विज्ञापन

रात में करीब 12 बजे उनके पिता घर पहुंच गए। पिता ने बताया कि अगवा करने के बाद कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट की और नोएडा से एक टैक्सी में सिकंदराबाद के लिए बैठा दिया। टैक्सी का किराया भी उन्होंने ही दिया। इसके बाद वह घर पहुंचे। बताया कि मारपीट में उनके पिता के कान का पर्दा फट गया है। पसलियों की हड्डियां टूट गई हैं। पिता का उपचार चल रहा है। कोतवाल रवि रतन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed