{"_id":"67a8e0b11086564292036d79","slug":"farmer-dies-in-suspicious-condition-police-picks-up-dead-body-from-funeral-pyre-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-129361-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किसान की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने चिता से उठाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किसान की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने चिता से उठाया शव
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहमदगढ़। गांव फरीदपुर निवासी किसान सतबीर (30) की शनिवार देर रात मौत हो गई। परिजन रविवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर श्मशान घाट पर पहुंचे। इसी बीच थाना पुलिस युवक की हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के गले पर चोट के निशान देखकर शव को चिता से उठा लिया। परिजनों ने इसका विरोध किया लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया। परिजन हार्ट अटैक से मौत होना बता रहे हैं।
गांव फरीदपुर निवासी सतबीर सिंह खेतीबाड़ी कर भरण पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि रात को सतबीर खाना खाने के बाद सोने के लिए गए थे। करीब दस बजे उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंच गए और शव को चिता पर लिटा दिया। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि फरीदपुर निवासी सतबीर की हत्या की गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की तो गले पर फंदा लगने, रस्सी या कपड़े से गला दबाने का निशान था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से अंतिम संस्कार रोककर मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। इस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया और विरोध करना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि सतबीर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इसलिए वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
हत्या, आत्महत्या और स्वाभाविक मौत में उलझा मामला
सतबीर ने आत्महत्या की है, उसकी हत्या हुई है या फिर उसकी मौत बीमारी से मौत हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, उसकी मौत के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजन अब यह जानना चाहते हैं कि आखिर पुलिस को हत्या की सूचना किसने दी।
सतबीर की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हत्या की सूचना मिलने पर शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। वह हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दे रहे हैं। - रोहित मिश्र, एसपी देहात