{"_id":"abc2146e7f199cd1e3a8f1566dc2e613","slug":"farmer-deid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किसान की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से किसान की मौत, हंगामा
अमर उजाला, अहमदगढ़
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
शटडाउन लेकर पोल पर चढ़े किसान की अचानक बिजली आपूर्ति होने से करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। बिजली विभाग की इस लापरवाही के खिलाफ गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
उधर, बिजली अफसरों का कहना है कि उन्होंने किसी को शटडाउन की इजाजत नहंी दी है। पुलिस तहरीर के बाद मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।
अहमदगढ़ बिजलीघर क्षेत्र के गांव बाद निवासी यशपाल (50) पुत्र पोप सिंह मंगलवार को करीब सवा तीन बजे घर का लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढे़ थे। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू होने से किसान बुरी तरह झुलस गया।
आनन-फानन में उसे लेकर लोग बुलंदशहर अस्पताल में पहुंचे, जहां किसान ने दम तोड़ दिया। इसके बाद गुस्साए परिजन अहमदगढ़ बिजलीघर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लोगों का गुस्सा देख बिजली कर्मी भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि किसान ने बिजली तार ठीक करने से पहले बिजलीघर से शटडाउन लिया था।
जबकि बिजली घर के जेई इस आरोप को बेबुनियाद बता रहे हैं। जेई हरजीत सिंह राणा का कहना है कि बिजलीघर से किसान ने शटडाउन नहीं लिया था। वहीं, अहमदगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।