{"_id":"579f8a084f1c1bda762b980d","slug":"farmer-death-by-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : ब्यूरो
ग्राम खुशहालपुर में सोमवार को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। पीड़ित के परिजनों ने विद्युत निगम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक किसान विक्रम सिंह (55) पुत्र छंगा सिंह सुबह करीब आठ बजे अपने नलकूप चालू करने के लिए खेत पर गया था। परिजनों का कहना है कि एलटी और 11 हजार केवी की लाइन आपस में मिलने के कारण मोटर में 11 हजार केवी का करंट उतर आया।
विज्ञापन
करंट से विक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। विक्रम सिंह की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक किसान विक्रम सिंह के पुत्र अमित कुमार ने थाने में विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
उधर, ग्राम प्रधान सतपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, जाफर अली, शैली सिंह, अनिल कुमार, प्रेमराज, पीतम सिंह आदि का कहना है कि गांव में एलटी लाइन और 11 हजार केवी की लाइन कई बार आपस में जुड़ती रहती हैं।
इससे पहले कई हादसे होने से बचे हैं। पावर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जर्जर तारों को जल्द ही बदलवाया जाएगा।