फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer commits suicide by hanging himself over a debt of

Bulandshahar News: पांच लाख रुपये का कर्ज, किसान ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer commits suicide by hanging himself over a debt of
खुर्जा। अरनिया क्षेत्र के पला गांव में करीब पांच लाख रुपये कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर किसान ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पला गांव निवासी अनिता ने बताया कि उनके पति सुनील (35) खेती और पशु पालन कर परिवार का पोषण करते थे। बीते दो साल से परिवार पर काफी कर्जा हो गया था। इसमें दो लाख रुपये करीब कृषि ऋण, दो लाख रुपये साधन सहकारी समिति और एक लाख रुपये पहासू में स्थित बैंक से लिया था।
विज्ञापन

वहीं दो सालों से गेहूं की फसल भी बारिश व ओले से खराब हो जा रही थी, जिस कारण कर्ज चुकाना भारी पड़ गया। आर्थिक तंगी बढ़ती चली गई और पशु पालन करना भी मुश्किल हो गया। दूध की बिक्री भी नहीं हो रही थी। कर्ज और बढ़ती महंगाई के कारण सुनील अक्सर अवसाद में रहने लगे। यह देख अनिता ने भी खेतों में मजदूरी करना शुरू कर दिया, लेकिन उससे केवल राशन तक ही गुजारा हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात को सुनील, अनिता और उनके दो बच्चे भोजन कर सोने चले गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने जानकारी दी कि घेर में सुनील का शव लटका हुआ है। यह सुन परिजन घेर की ओर दौड़ पड़े, जहां कमरे में शव लटका देख स्तब्ध रह गए। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


-----------
कोट :-

किसान ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी सामने आ रही है। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed