फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   factories making polution.

फैक्ट्री का गंदा पानी बंबे में डालने पर हंगामा

Wed, 02 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Wed, 02 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
factories making polution.
फैक्ट्री का गंदा पानी बंबे में छोड़ने पर ग्रामीणों ने ट्रैैक्टर, टैंकर व चालक को पकड़ लिया। चालक मौका पाकर भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


फैक्ट्री मालिक द्वारा गलती मानने पर ही ग्रामीण शांत हुए। हंगामे की सूचना पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से फोन पर वार्ता कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में ग्राम तिलमढैया के पास सौभाग्य प्रोसेसर नाम ने फैक्ट्री है। फैक्ट्री में कपड़ों की ड्राईक्लीनिंग का काम किया जाता है। बताया कि प्रोसेज के दौरान निकलने वाले कैमिकल युक्त पानी को फैक्ट्री में बने टैंकों में जमा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम फैक्ट्री कर्मी कैमिकल से भरा टैंक गांव में बंबे में डालने लगा। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और ट्रैक्टर, टैंकर को कब्जे में ले लिया।

मौका पाकर चालकर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि बंबे के पानी से हजारों बीघा फसल की सिंचाई होती है। साथ ही उनके बच्चे व पशु बंबे के पानी में नहाते हैं।


गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार  सुबह फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। फैक्ट्री कर्मी द्वारा गेट नहीं खोलने पर ग्रामीणों ने फैक्ट्री के टैंकर से ही फैक्ट्री में कैमिल युक्त पानी की छोड़ दिया।

फैक्ट्री के मालिक विपिन जैन, मैनेजर एमएल शर्मा द्वारा गलती मानने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed