{"_id":"67c093e69592370c3907e8bc","slug":"eye-infection-due-to-changing-weather-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-130191-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बदलते मौसम में आंखों में हो रहा इंफेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बदलते मौसम में आंखों में हो रहा इंफेक्शन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के काउंटर से दवाई लेने को खड़े मरीज। संवाद
बुलंदशहर। बदल रहे मौसम से लोगों की आंखों में इंफेक्शन हो रहा है। इंफेक्शन एक आंख में होने पर दूसरी आंख में भी फैल रहा है। जिला अस्पताल के नेत्र विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 200 के करीब नेत्र रोगी उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। संबंधित को चिकित्सक जांच के बाद परामर्श एवं बचाव की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 1360 मरीजों ने पंजीकरण कराकर चिकित्सकों से परामर्श लिया। इसमें अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, पेटदर्द आदि के रहे। इसके अलावा नेत्र रोग संबंधी करीब 200 मरीज शामिल रहे। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम में एलर्जी के कारण लोगों की पुतली लाल, खुजली व जलन हो रही है। ऐसे में लोग कंजक्टिवाइटिस की चपेट में आ जाते हैं। इससे बचाव के लिए आंखों को समय-समय पर साफ पानी के छींटे मारे।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके झा ने बताया कि यदि किसी की एक आंख में इंफेक्शन हो गया है तो वह दूसरी आंख में भी हो जाता है। इससे पुतली में भी सूजन आ जाता है। बचाव के लिए सुबह-शाम ठंडे पानी से आंखों को साफ करें। अगर आंखें लाल व जलन की समस्या है तो पंजीकृत चिकित्सक को दिखाएं। इसमें जरा सी लापरवाही आंखों की रोशनी प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, पेटदर्द के अलावा नेत्र रोग संबंधी बीमारी के मरीज भी बढ़े हैं। प्रतिदिन नेत्र विभाग की ओपीडी में 200 से अधिक मरीज आ रहे हैं। संबंधित को जांच, परामर्श, दवा एवं बचाव की सलाह दी जा रही है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल