{"_id":"65efd903a066728c260db698","slug":"explanation-sought-from-three-drivers-for-parking-the-bus-outside-the-depot-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-103020-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: डिपो के बाहर बस खड़ी करने पर तीन चालकों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: डिपो के बाहर बस खड़ी करने पर तीन चालकों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
फोटो संख्या-03
- सख्ती के बाद भी खुर्जा डिपो के बाहर खड़ी हो रही बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। डिपो के बाहर बस खड़ी करने को लेकर एआरएम ने तीन बस चालकों से स्पष्टीकरण मांगा है। तय समय तक स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके बावजूद बस चालक लापरवाही बरत रहे हैं और डिपो के बाहर बस खड़ी करके चले जाते हैं।
डिपो के बाहर बस खड़ी रहने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें होती हैं। उनको अपने रूट की बस के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके अलावा मार्ग पर जाम की समस्या भी बनी रहती है। ऐसे में गाजियाबाद क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, कि बस चालकों को अपने रूट के डिपो तक बस ले जानी अनिवार्य है। साथ ही बसों का ठहराव भी डिपो परिसर के अंदर होना चाहिए। इसकी जिम्मेदारी एआरएम की है। ऐसे में खुर्जा एआरएम ने तीन चालकों पर कार्रवाई कर नोटिस भी जारी कर दिया। एआरएम उमेश सिंह आर्य ने बताया कि अवैध पार्किंग को लेकर सख्ती बरती जा रही है। कुछ निजी चालक बसें बाहर खड़ी कर देते हैं। इसको लेकर यातायात पुलिस से कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।