फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Every fourth patient in OPD is suffering from viral infection

Bulandshahar News: ओपीडी में हर चौथा मरीज वायरल से पीड़ित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Every fourth patient in OPD is suffering from viral infection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप अभी भी बढ़ता जा रहा है। हालात यह है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाला हर चौथा मरीज वायरल बुखार से पीड़ित मिल रहा है। हालांकि शनिवार व शुक्रवार को बारिश के चलते बुखार पीड़ितों की संख्या अधिक रही। जबकि ओपीडी 700 से 800 तक रही। शनिवार को वायरल के 286 मरीजों ने परामर्श लिया और तीन गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया।
जिले में दो माह से वायरल बुखार का प्रकोप बना हुआ है। सरकारी चिकित्सालयों से लेकर निजी चिकित्सालयों में मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी भी 1200 से बढ़कर 1700-1800 तक पहुंच रही है। पिछले दो दिन से बारिश होने पर ओपीडी घटी है, लेकिन वायरल के मरीज अभी भी आ रहे हैं। शुक्रवार को ओपीडी में 690 नए मरीज और 200 के करीब पुराने मरीज पहुंचे। इसमें वायरल बुखार, डायरिया आदि के 302 मरीज रहे। जबकि शेष अन्य बीमारियों के रहे। शनिवार को ओपीडी में 799 नए मरीजों ने पंजीकरण कराया, जबकि 200 के करीब पुराने मरीज प्राथमिक उपचार कराने के लिए आए। इसमें 286 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित मिले। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार बढ़ रहा है। लोग एहतियात बरतें और घरों के आसपास साफ-सफाई रखें।
विज्ञापन


प्रभारी सीएमएस डॉ.प्रदीप राना ने बताया कि ओपीडी में वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। दवाएं पर्याप्त हैं और चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है। तीन मरीज गंभीर स्थिति में होने पर वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed