फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   eve teasing

स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
eve teasing
स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्राओं के साथ मनचलों ने न केवल छेड़छाड़ की बल्कि विरोध करने पर मारपीट भी की। वहीं पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई के बजाए, पीड़िताओं को टरका दिया। इस पर पीड़ित छात्राओं ने एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित छात्राएं बुधवार को परिजनों संग एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। छात्राओं ने एसएसपी से बताया कि पिछले दिनों जब वह अपनी दोस्त के साथ स्कूल जा रहीं थीं तो पड़ोस में ही रहने वाले कुछ युवकों ने उन पर अश्लील फब्तियां कसते हुए कपड़े भी खींचे। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को भी शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं। घटना की जानकारी जब अपने परिजनों को दी गई तो उन्होंने आरोपियों के परिजनों से इसकी शिकायत की। आरोप है कि इसी बात से खफा होकर आरोपी अपने साथियों के साथ एकत्रित होकर घर में घुस आए और परिजनों के साथ मारपीट की। जब पुलिस को फोन किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

रास्ते से उठवाने की धमकी
पीड़िता छात्राओं ने आरोप लगाया कि आरोपी युवकों ने धमकी दी है कि यदि उनके खिलाफ शिकायत कराई तो उन्हें रास्ते से उठवा देंगे। इसके बाद न तुम्हारा पता चलेगा और न ही परिजनों का।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित छात्राओं की शिकायत मिली है। खुर्जा नगर पुलिस को आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
आईजी से की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायत
बुलंदशहर। शहर में एसएसपी ऑफिस से चंद कदम की दूरी पर स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में प्रधानाचार्या ने एसएसपी और आईजी को ट्वीट कर शिकायत की है। प्रधानाचार्या ने आईजी को ट्वीट किया है कि स्कूल आने व स्कूल से छुट्टी के बाद जाने के दौरान छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की जाती है। सड़क किनारे व स्कूल के बाहर खड़े असामाजिक तत्व छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसते हैं, जिसके कारण छात्राओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। बताया कि छात्राएं आए दिन इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से करती हैं। एसएसपी ऑफिस और कोर्ट के आसपास प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बाद भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की वारदात होना, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed