{"_id":"60aa9aa18ebc3e29bf5f8ef3","slug":"eve-teasing-bulandshahr-news-gbd2191731129","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगाबाद में युवती के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर पथराव, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरंगाबाद में युवती के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर पथराव, तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद में युवती के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर पथराव, तनाव
औरंगाबाद। नगर के मोहल्ला में रविवार की देर शाम कूड़ा डालने जा रही एक युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बिगड़ती स्थिति को संभाला।
नगर के मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय एक युवती कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते मे दूसरे समुदाय के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने घर पहुँचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। युवती के परिजनों ने आरोपी के घर पहुँचकर छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी के परिजनों ने उन पर पथराव कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गई।परिजनों ने थाना पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।सूचना पर पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुँच गई।पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को हटाया।मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्तिथि बन गयी।पुलिस ने पीड़िता के घर पहुँचकर युवती के बयान दर्ज किये।बाद में सीओ सिटी संग्राम सिंह और इंस्पेक्टर औरंगाबाद सचिन मलिक भी मौके पर आ गए।पुलिस ने आरोपी के यहां दबिश दी।लेकिन आरोपी का कोई अता पता नही चल सका।युवती के परिजनों ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
- सचिन मलिक, इंस्पेक्टर औरंगाबाद