{"_id":"62f2941ec2a8a632e21d0dbb","slug":"eo-did-not-recive-phone-bulandshahr-news-gbd242795193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ ने नहीं उठाया फोन, विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ ने नहीं उठाया फोन, विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत
विज्ञापन

बुलंदशहर। सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने नगर पालिका ईओ पर फोन न उठाने का आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नागरिकों की कुछ समस्याओं को लेकर मंगलवार सुबह फोन किया था। विधायक ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से ईओ की शिकायत करने की बात कही है।
सदर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि न्यू राजनगर के बाशिंदों ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अपनी समस्याओं को रखा था। विधायक मोहल्लेवासियों के साथ मंगलवार को न्यू राजनगर कालोनी पहुंच गए। विधायक का कहना है कि निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी के अंबार लगे मिले। कालोनीवासियों ने बताया कि कई जगह लाइट लगी है लेकिन वह जल नहीं रहीं। आजादी के 75 वर्ष बाद भी कालोनी में कई स्थानों पर कच्चे रास्ते हैं। कुछ जगहों पर पुलिया टूटी हुई है। विधायक का कहना है कि उन्होंने इन समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए नगर पालिका ईओ को फोन किया लेकिन ईओ ने फोन रिसीव नहीं किया।