फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Energy Corporation's JE's phone is off, people keep wandering for solution of complaints

Bulandshahar News: ऊर्जा निगम के जेई के फोन बंद, शिकायतों के समाधान के लिए भटकते रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation's JE's phone is off, people keep wandering for solution of complaints
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम के जेई ने लगातार दूसरे दिन अपने सीयूजी फोन बंद रखे। जिले भर में लोगों को फाल्ट व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भटकना पड़ा। स्थिति यह रही कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब चार गुना अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं, विभाग के निदेशक ने जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति, फीडर अलग करने समेत अन्य कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

गर के देवीपुरा निवासी संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात फॉल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। उन्होंने जेई को फोन किया लेकिन उनका नंबर बंद आ रहा था। फोन बंद होने के चलते बात नहीं हो सकी। बारिश बंद होने पर उन्हें ऊर्जा निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। गांव खैरपुर निवासी सुभाष ने बताया कि बिजली कटौती के कारण जेई को फोन मिलाया, लेकिन जेई का फोन बंद रहा। घंटों इंतजार के बाद बिजलीघर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। गांव जुगसाना निवासी गौरव ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति के हालात खराब हैं। उपभोक्ता परेशान हैं। जेई मनमानी करते हुए फोन बंद किए हुए हैं। प्रदर्शन में सुरेंद्र सिंह, सचिव पवन कुमार, अभिषेक द्विवेदी, प्रवीण कुमार, टीजी-टू संघ के अध्यक्ष राम सहाय, सचिव गणेश दत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता कार्यालय में जेई संघ ने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि मांगों को पूरा न किए जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जेई संघ ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने जानबूझकर 446 कर्मचारियों का वेतन रोका है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन वेतन काटने का विरोध करते हुए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति और राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले हाइडिल कालोनी में धरना प्रदर्शन किया। जेई संघ के अध्यक्ष वैभव पांडेय ने कहा कि जून का वेतन न मिलने से जेई-टीजी-टू के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के दो संगठन, दोनों की मांग अलग-अलग
ऊर्जा निगम के जेई संघ के साथ ही विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भी अधिकारियों को मांग पत्र भेजा है। जेई संघ ने फेशियल अटेंडेंस नहीं लगाने, शाम पांच बजे के बाद व अवकाश के दौरान समीक्षा बैठक का बहिष्कार करने, निजी मोबाइल से विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर रहने और राजस्व वसूली का कार्य पूरी सुरक्षा के साथ ही करने की मांग की है। वहीं, विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति के पदाधिकारियों ने मांग की है कि समिति के सभी सदस्य केवल विद्युत आपूर्ति सुचारू रखेंगे। अन्य विभागीय कार्य जैसे समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली व ऑनलाइन कार्य जैसे झटपट पोर्टल, बिल संशोधन समेत अन्य कार्यों से विरत रहेंगे।

------------



नहीं पहुंचे एमडी, डायरेक्टर ने ली बैठक
जिला पंचायत सभागार में शनिवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने समीक्षा बैठक की। इसमें एमडी के पहुंचने की बात की जा रही थी लेकिन वह नहीं पहुंचे। मेरठ से डायरेक्टर कॉमर्शियल संजय जैन और टेक्निकल डायरेक्टर एनके मिश्रा पहुंचे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए, लाइन लॉस को कम करने के लिए कार्रवाई की जाए, राजस्व वसूली शत-प्रतिशत की जाए। उन्होंने क्षमतावृद्धि, योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। बिजली अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि किसी भी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में चीफ इंजीनियर संजीव कुमार, एसई शिशिर कुमार चाही, शहर एक्सईएन सुशील कुमार पांडे आदि जिलेभर से अधिकारी मौजूद रहे।



-------



किसान यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में किसान बिजली की समस्याएं लेकर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्षमतावृद्धि न होने के कारण रोजाना ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे। खुर्जा में 400 से अधिक खंभे टूटे थे, जिन्हें ठीक करने में एक माह से अधिक का समय लग गया। घरों के बीच से हाइटेंशन लाइन खींची जा रही हैं। शिकायत करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसान बिजलीघर से लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। सरकार से मिले बजट को भी प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इस दौरान किसानों की मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।



---------



भाकियू महाशक्ति ने किया प्रदर्शन

समीक्षा बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसान पहुंचे। किसानों ने प्रदर्शन कर डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शिकारपुर में कुतुबपुर उपकेन्द्र क्षेत्र में एक्सईएन की लापरवाही से आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर डैमेज हो गया। इससे पावर कॉरपोरेशन को लाखों रुपये का चूना लगा है। इसके अलावा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर भी फुंक गया लेकिन उच्चाधिकारियों को जानकारी नहीं दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की मंशा के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed