{"_id":"68cd8bac24e2cdc4680af913","slug":"energy-corporation-caught-electricity-theft-in-28-houses-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-140806-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ऊर्जा निगम ने 28 घरों में पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ऊर्जा निगम ने 28 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन
औरंगाबाद। बिजली चोरी और लाइन लास रोकने के लिए जिलेभर के प्रभावित इलाकों में ऊर्जा निगम अभियान चला रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह बिजली दो टीमों ने नगर के अलग-अलग मोहल्लों में अभियान चलाया। दोनों टीमों ने 28 घरों से करीब 40 किलोवाट तक की बिजली चोरी पकड़ी। सभी के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
एसडीओ औरंगाबाद कुलदीप सिंह ने बताया कि टीम ने एक्सईएन सुप्रीत सिंह के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला अजीजाबाद और नई बस्ती में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से छापा मारा।
इस दौरान अधिकांश बिजली चोरी करने वाले लाइन से तारों को हटाकर मौके से भाग खड़े हुए। मोहल्ला अजीजाबाद और नई बस्ती में लोग सीधे केबिल डालकर, मीटर से पहले कट समेत विभिन्न तरीके से बिजली चोरी कर रहे थे।