{"_id":"63b45aac48380908df5cc018","slug":"encounter-bulandshahr-news-gbd2501613186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सराफ से लूट के बाद नेपाल, गोवा और दिल्ली में रहे, फिर अलीगढ़ में की तीन वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सराफ से लूट के बाद नेपाल, गोवा और दिल्ली में रहे, फिर अलीगढ़ में की तीन वारदात
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल उप निरीक्षक व सिपाही।
- फोटो : BULANDSHAHR
सराफ से लूट के बाद नेपाल, गोवा और दिल्ली में रहे, फिर अलीगढ़ में की तीन वारदात
बुलंदशहर। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश आशीष और अब्दुल तीन नवंबर को सराफ की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग गए थे। वहां कुछ दिन बिताने के बाद गोवा, दिल्ली और अन्य स्थानों पर गए। इसके बाद में फिर से अपराध करने लगे। अलीगढ़ जनपद समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। आशीष पर 13 और अब्दुल पर पांच मुकदमे अभी तक पुलिस की जांच में सामने आए हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों चार नवंबर को ही नेपाल भाग गए थे। वहां करीब 20 दिन तक रहे। उस दौरान पुलिस को इनका सुराग नहीं लग रहा था। बाद में दोनों आरोपी गोवा, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में गए। दोनों ने लूट की रकम का कुछ हिस्सा ऐशोआराम में उड़ा दिया। बाद में आरोपियों ने फिर से लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। दोनों ने अलीगढ़ जनपद में एक के बाद एक तीन वारदातें की। दो वारदातें अलीगढ़ के विभिन्न थानों में दर्ज हुईं। एनकाउंटर से 24 घंटे पहले भी बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से हथियारों के बल पर बाइक लूट ली थी। घटना में इन दोनों के साथ एक अन्य आरोपी भी साथ में था।
दोनों नहीं चलाते थे फोन
आशीष और अब्दुल शातिर किस्म के अपराधी थे। सराफ के यहां लूट के दौरान सीसीटीवी में दोनों कैद हो गए थे। इसके बाद ही पुलिस ने इनकी शिनाख्त की थी। इनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। दोनों मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे। बताया गया कि दोनों आरोपी किसी से संपर्क करने के लिए राह चलते लोगों से फोन मांग कर इस्तेमाल करते थे। इस कारण इन्हें पकड़ना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पर रहे मौजूद
मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर आशीष और अब्दुल के परिजन पहुंच गए थे। उनके साथ ग्रामीण भी थे। इस दौरान किसी तरह की अनहोनी रोकने के लिए एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया, एएसपी अनुकृति शर्मा समेत विभिन्न थानों की फोर्स भी वहां मौजूद रही।