{"_id":"65f72f47c7c63a35d90378d8","slug":"employees-stole-mobile-phones-worth-rs-1371239-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-102334-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 13,71,239 की कीमत के मोबाइल कर्मचारियों ने किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 13,71,239 की कीमत के मोबाइल कर्मचारियों ने किए चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराबाद। ऑनलाइन ऑर्डर की डिलिवरी करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने लाखों रुपये की कीमत के 52 मोबाइल चोरी कर लिए। मामला पकड़ में आने पर मैनेजर ने आरोपी कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चार मोबाइल बरामद किए हैं।
संगम विहार नई दिल्ली निवासी आदित्य कुमार दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह शेड़ोफैक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी की शाखा सिकंदराबाद में दनकौर रोड पर है। ऑडिट के दौरान प्रकाश में आया कि सिकंदराबाद की शाखा से 52 मोबाइल गायब हैं। इनकी कीमत 13,71,239 रुपये है। जांच में पाया कि उक्त मोबाइलों को सात जनवरी 2023 से 18 नवंबर 2023 के बीच चोरी किया गया है। इसमें कंपनी के तीन पूर्व हब इंचार्ज, अन्य कर्मचारी शामिल हैं। निरीक्षक अपराध धमेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में गौरव समेत तीन नामजद, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी गांव नासिरपुर बनवारी थाना धामपुर जनपद बिजनौर निवासी गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से चार मोबाइल बरामद किए गए है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।