फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   EMO and radiologists were attached to the district hospital

Bulandshahar News: जिला अस्पताल से ईएमओ व रेडियोलाॅजिस्ट किए गए संबद्ध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में चार-चार इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के पद हैं। दोनों स्थानों पर काफी समय से पद रिक्त रहने पर अस्पताल प्रशासन ने एडी हेल्थ से ईएमओ दिलाने की मांग की है। वहीं, जिला अस्पताल में सीएमओ स्तर से एक ईएमओ और एक रेडियोलॉजिस्ट को संबद्ध किया गया है। ईएमओ व रेडियोलॉजिस्ट आने से मरीजों को राहत मिलेगी।
एडी हेल्थ से भी ईएमओ की नियुक्ति देने की मांग
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजेंद्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल में चार ईएमओ के पद हैं जो वर्षों से खाली चल रहे हैं। ईएमओ न होने से अन्य विशेषज्ञ को ड्यूटी देनी पड़ती है। इसके लिए एडी हेल्थ से ईएमओ की नियुक्ति देने की मांग की है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने भी एडी हेल्थ से ईएमओ की तैनाती देने की मांग की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि कसेरकलां पीएचसी से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सरदमन सिंह और गुलावठी सीएचसी से रेडियोलॉजिस्ट डॉ.आदेश को अग्रिम आदेश तक जिला अस्पताल से संबद्ध कर दिया है। जिससे मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed