फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Emergency will start soon in the new building of the medical college

Bulandshahar News: मेडिकल कॉलेज के नए भवन में जल्द शुरू होगी इमरजेंसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय परिसर में बने मेडिकल कॉलेज के नए भवन में अगले सप्ताह से इमरजेंसी ऑपरेशन कक्ष भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। जल्द ही नए भवन के ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी ऑपरेशन कक्ष चलने लगेगा। जबकि प्रथम तल पर पांच विशेषज्ञों की ओपीडी का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन




सदर तहसील के पास और जिला चिकित्सालय परिसर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का 236.21 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया गया। मेडिकल कॉलेज में जहां द्वितीय वर्ष का शिक्षण सत्र चल रहा। वहीं, चिकित्सालय परिसर में नवंबर माह से धीरे-धीरे ओपीडी का संचालन शुरू हो गया। शुरुआत में सर्जरी और मेडिसिन विभाग की ओपीडी का संचालन हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद यूरोलॉजी, न्यूरो, प्लास्टिक सर्जरी और पेन क्लीनिक की ओपीडी का संचालन शुरू किया जा चुका है। ये सभी ओपीडी नए भवन के प्रथम तल पर संचालित हो रही हैं। वहीं, अब जल्द ही इमरजेंसी ऑपरेशन कक्ष की सुविधा शुरू होने जा रही है। जो ग्राउंड फ्लोर पर चलेगी। इसके लिए जरूरी उपकरण लगाए जा रहे है। साथ ही ऑपरेशन के लिए मशीनें भी आ चुकी है। वहीं, नए भवन में ऑपरेशन के लिए माड्यूलर कक्ष भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन








ऑक्सीजन की कमी पूरी करने को सिलेंडर का होगा प्रयोग



मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय में सभी तल व बेड पर ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। लेकिन अभी तक ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगा है। ऑपरेशन कक्ष में मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन के सिलेंडर रखे जाएंगे। जिससे मरीज को तत्काल ऑक्सीजन मिल सके।








मेडिकल कॉलेज के नए भवन के ग्राउंड फ्लोर पर जल्द इमरजेंसी ऑपरेशन कक्ष का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है। वर्तमान में नए भवन के प्रथम तल पर मेडिसिन, सर्जरी, यूरोलॉजी, न्यूरो, प्लास्टिक सर्जरी और पेन क्लीनिक की ओपीडी का संचालन हो रहा है। - डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed