फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity theft detected in eight houses, two JEs' work areas changed

Bulandshahar News: आठ घरों में पकड़ी बिजली चोरी, दो जेई के बदले कार्यक्षेत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft detected in eight houses, two JEs' work areas changed
जहांगीराबाद। बिजली चोरी और लाइन लास रोकने के लिए जिलेभर के प्रभावित इलाकों में ऊर्जा निगम समय-समय पर अभियान चला रहा है। नगर क्षेत्र में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऊर्जा निगम की टीम ने अलग-अलग दो मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम के मॉर्निंग रेड अभियान के दौरान आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, बिजली बिल राहत योजना में बकाया वसूली में खराब प्रगति पर दो जेई के कार्यक्षेत्र बदले गए।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता के निर्देश पर अधिशाषी अभियंता सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने स्थानीय एसडीओ दयाशंकर सिंह व जेई सचिन कुमार के साथ नगर में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। टीम ने मोहल्ला नूरवफान में नौशाद, दानिश, मोहम्मद तथा मोहल्ला कायस्थबाड़ा में फैसल, अल्तमश, अख्तर और इश्तहार के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। यहां सीधे केबल डालकर, मीटर से पहले कट समेत विभिन्न तरीके से बिजली चोरी की जा रही थी। सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं, मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बिजली बिल राहत योजना की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में खराब प्रगति मिलने पर सिरोरा/करनपुर बिजलीघर पर तैनात जेई हरीश मौर्य और बांसुरी/रौंडा पर तैनात जेई मनमोहन के कार्यक्षेत्र बदल दिए।
विज्ञापन

--
Iचेकिंग अभियान के दौरान आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। क्षेत्र के दोनों जेई पर मुख्यालय से कार्रवाई हुई है। बिजली बिल राहत योजना का लाभ लेने के लिए बकायेदार जल्द से जल्द पंजीकरण कराकर छूट का लाभ ले सकते हैं। - सौरभ मिश्रा, अधिशाषी अभियंताI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed