फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity theft caught in Bulandshahr and Gulwathi

Bulandshahar News: बुलंदशहर व गुलवाठी में पकड़ी बिजली चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in Bulandshahr and Gulwathi
नगर क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच करती ऊर्जा निगम की टीम। स्रोत : ऊर्जा निगम
बुलंदशहर/गुलावठी। बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम का चेकिंग अभियान शनिवार को भी जारी रहा। नगरीय खंड के धमेड़ा अड्डा और गुलावठी नगर में हापुड़ एवं गाजियाबाद की विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने नगर के धमेड़ा अड्डा क्षेत्र में 33 घरों में 61 किलोवाट एवं गुलावठी नगर के 22 घरों में 23 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। इन सभी पर प्राथमिकी दर्ज करा 56.08 लाख रुपये का अधिभार लगाया गया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर संजीव कुमार के निर्देश पर जिलेभर में पिछले कई दिनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिजली चोरी को रोकने के लिए टीम जांंच में जुटी हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वाधिक लाइन लास वाले एवं स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले क्षेत्र में चेकिंग की जा रही है। शनिवार को नगरीय वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार पांडेय के नेतृत्व में उच्च लाइन लॉस वाले क्षेत्र धमेडा अड्डा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने धमेडा अड्डा निवासी आस मोहमद पुत्र मोहमद इदरीश, सलाउद्दीन पुत्र जलालुद्दीन, लव कुमार पुत्र दिनेश कुमार, अकील भाई पुत्र यूसुफ, चंद पुत्र जाकिर, राजकुमार पुत्र होशियार, सतपाल, गुरुदेव पुत्र गोपाल, शकील, अनीश पुत्र अली और लाईक पुत्र तौफीक समेत 33 घरों में 61 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरी करने पर इन सभी के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज करा 56.08 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलावठी नगर में एसडीओ यशपाल सिंह के नेतृत्व में मोहल्ला पीरखां, फजरूल्ला, मंगल बाजार चौक, घोड़े वाला, लाल डिग्गी समेत अन्य कालोनी में अभियान चला 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इन सभी के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एसडीओ यशपाल सिंह ने बताया कि 22 घरों में 23 किलोवाट बिजली चोरी मिलने पर एंटी पावर थेफ्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed