फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity supply stopped in Pahasu and Khurja overnight

Bulandshahar News: रात भर पहासू और खुर्जा में ठप रही बिजली आपूर्ति, लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped in Pahasu and Khurja overnight
खुर्जा पहासू। पहासू क्षेत्र के 56 गांव और कस्बा क्षेत्र में पूरी रात आपूर्ति ठप रही। वहीं, खुर्जा नगर में रात में करीब छह घंटे आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद शुक्रवार सुबह एरियल ब्रंच केबल खराब होने पर बिजली घर नंबर-5 और कालिंदी कुंज से जुड़े फीडरों पर करीब तीन घंटे कटौती रही।
विज्ञापन


लगातार बिजली आपूर्ति संकट से जूझ रहे लोगों के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया। उन्होंने तपती धूप एवं उमसभरी भीषण गर्मी में बिजलीघर पहुंचकर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों की भीड़ को देखकर बिजली घर का स्टाफ इधर-उधर हो गया। भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज गर्ग ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे साबितगढ़ के पास 33 केवी क्षमता का तार टूट गया था। इसके बाद आस-पास के 56 गांव और कस्बा क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। पहासू में यह परेशानी बीते तीन माह से चल रही है। गर्मी में लोगों को बिन बिजली और पानी के रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं, गुस्साए लोग बिजली घर पर एसडीओ और जेई को साथ लेकर वहीं धरने पर बैठ गए। अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान का आश्वासन देकर चार घंटे बाद धरना समाप्त कराया। इस दौरान मनोज गर्ग, विट्टू कौशिक, रिंकू शर्मा, सरदार खां, शैलू शर्मा, फुरकान, शमीम अंसारी, अंसार अहमद, पिंकी गोस्वामी, उदित राणा, राजा शर्मा, गौरव जादौन, अवधेश मौजूद रहे। एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि आपूर्ति संबंधी, जो दिक्कतें हैं। उसे तीन से चार दिन में दुरुस्त करा देंगे। खराब एरियल ब्रंच केबल भी बदलवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खुर्जा में बृहस्पतिवार शाम छह बजे झमका बिजली घर पर 33 केवी क्षमता का तार टूट गया था, इसके बाद पूरे क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो गई। रात 12 बजे के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। इसके बाद पूरी रात लोग ट्रिपिंग की समस्या से जूझते रहे। क्षेत्र की करीब 12 कॉलोनियों में समस्या बनी रही। वहीं, शुक्रवार सुबह एबीसी खराब हो गई, इससे मंदिर मार्ग स्थित सभी कॉलोनी में तीन घंटे कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed