फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity supply stalled for three days, people demonstrated

Bulandshahar News: तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप, लोगों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled for three days, people demonstrated
ऊंचागांव विद्युत उपकेन्द्र पर प्रदर्शन करती हुई गांव ऊंचागांव की महिलाएं व पुरूष। - संवाद...
ऊंचागांव। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण ऊंचागांव के मुख्य मार्ग पर रहने वाले लोगों को पिछले तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इन परिवार के लोग गर्मी से परेशान हैं। सोमवार को गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। जेई ने हंगामा करने वालों के खिलाफ थाना नरसेना में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ऊंचागांव की 30 से अधिक महिलाएं व पुरुषों ने विद्युत उपकेंद्र ऊंचागांव पर पहुंच कर विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उन्होंने विद्युत कर्मचारियों की घोर लापरवाही बताते हुए आरोप लगाया कि तीन दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिसकी शिकायत अवर अभियंता ऊंचागांव से की थी। रविवार को ट्रांसफार्मर रख दिया गया। कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति को चालू करने के लिए प्रत्येक कनेक्शन धारक से 50-100 रुपये की मांग की। कुछ ग्रामीणों ने रुपये देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के खिलाफ केन्द्र पर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अवंर अभियंता के खिलाफ जेई मुरदाबाद, बिजली गायब जैसे जमकर नारे लगाए। हंगामे की सूचना पर मौके पर ऊंचागांव चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने महिलाओं को समझाया तब जाकर हंगामा शांत हुआ। हंगामा करने वाले अनीता चौहान, शशी, गुडडी, ऊषा, मुन्नी, ज्ञानवती, सरोज, रजनी, रामवती, हेमलता, द्रोपती, शीला, प्रवेश, विनिता, धर्म सिंह, लोकेश कुमार, चेतन, संजीव कुमार, भोपाल, हरविन्द्र आदि मौजूद रहे। अवर अभियंता विजेन्द्र यादव का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र पर ऊंचागांव के लोगो ने तोड़फोड़ की है। 11 लोगों के खिलाफ थाने नरसेना पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed