{"_id":"656a170706b295743405d997","slug":"electricity-failure-in-more-than-20-colonies-and-12-villages-in-khurja-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-1808-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुर्जा में 20 से अधिक कॉलोनी व 12 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुर्जा में 20 से अधिक कॉलोनी व 12 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। धरपा विद्युत उपकेंद्र पर केबल बॉक्स खराब होने के कारण शुक्रवार को 20 से अधिक कॉलोनियों व 12 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से करीब 15 हजार परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे के बाद 7-8 कॉलोनी में ही आपूर्ति चालू हो सकी।
एनएच-34 स्थित विद्युत उपकेंद्र से खुर्जा नगर, देहात क्षेत्र और बुलंदशहर देहात क्षेत्र के 80 गांवों में विद्युत सप्लाई की आपूर्ति होती है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे धरपा विद्युत उपकेंद्र पर केबल बॉक्स में शॉर्ट-सर्किट हो गया और तार टूट कर गिर गए। इससे आस-पास के सभी क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई।
इससे खुर्जा के धरपा चूहरपुर, इस्लामाबाद, किर्रा, मुंंडाखेड़ा हजरतपुर पूठरी, पंचगईं, धराऊ, नगला मोहद्दीनपुर, ढाकर समेत अन्य गांवों में बिजली गुल हो गई। वहीं नगर क्षेत्र में मुरारी नगर, मदार दरवाजा, तरीनान, शेख पैन, रानी वाला व बिंदा वाला चौक, सराफा बाजार, सराय नसरूल्ला, गांधी रोड, ढोरी मोहल्ला, छोटी होली, मोहल्ला, चमन विहार कॉलोनी, न्यू शिवपुरी, सूर्य लोक, चंद्र लोक, नवदुर्गा शक्ति मंदिर समेत 20 से अधिक कॉलोनी में आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
बिजली नहीं आने के कारण लोगों को पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। साथ ही घरेलू कार्य प्रभावित हो गए। कुछ लोगों ने जेनरेटर की मदद से अपने घरेलू कार्य पूरे किए। शाम चार बजे के बाद तेलिया घाट बिजली घर से सप्लाई चालू की गई।
एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि केबल बॉक्स खराब होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। तेलिया घाट की लाइन पर कोई दिक्कत नहीं थी। शाम को तेलिया घाट की लाइन से विद्युत सप्लाई अलग-अलग जगह ट्रांसफर की गई। शुक्रवार रात तक सभी जगह सप्लाई चालू कर दी जाएगी।